सिर्फ़ उन्हें आता है

सिर्फ़ उन्हें आता है

उनसे अपने दिल का लगाना, हमे आता है
पर दिल्लगी करना, सिर्फ उन्हें आता है

दिल्लगी — उपहास

साकी से नज़र मिलाना, हमें आता है
ऐसी खूबसूरत हरकत पे ऐतराज़ करना, सिर्फ उन्हे आता है

ऐतराज़ — आपत्ति

आशिकों की किताब में कभी, हमारा भी उम्दा नाम था
पर जहाँ में हमें बदनाम करना, सिर्फ उन्हें आता है

उम्दा — अच्छा , जहाँ–संसार

दर्दे दिल के ग़म को सहना, हमें भी आता है
इस दिल को तड़पाना, सिर्फ उन्हें आता है

ग़म के मरे दिल को तो, बस एक जाम का इंतज़ार है
नाराज़गी और नखरे दिखाना, सिर्फ उन्हें आता है

जाम — शराब से भरा ग्लास, नाराज़गी—अप्रसन्नता

हम क्या बताएं ज़िन्दगी का हाल कैसा है
गर बोल दें तो बेएतबार करना, सिर्फ उन्हें आता है

ग़र — अगर, बेएतबार — विश्वास न करना

— राम बजाज

कविताएँ (Poems)

प्यार और प्याज

प्यार और प्याज प्यार और प्याज में बहुत ज़्यादा फ़र्क़ नहीं होता, प्यार हो या प्याज, दोनों ही बेशकीमती हैं, दोनों परत-दर-परत खुलते हैं, फिर

Read More »
आध्यात्मिक (Spiritual)

Sanyās Āshram

The word Āshram means a place or stage where one makes disciplined effort—whether for learning, service, self-growth, or spiritual practice. The Āshrama System in Hindu

Read More »
आध्यात्मिक (Spiritual)

Vānaprastha Āshram

The word Āshram means a place or stage where one makes disciplined effort—whether for learning, service, self-growth, or spiritual practice. The Ashrama System in Hindu

Read More »