चंद्रयान

भारत की क्षमता है न्यारी,
सबसे बढ़ कर सबसे प्यारी
दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान की,
चंदा मामा बना सवारी

दिया जला भारत के घर-घर,
तेईस अगस्त को आई दिवाली
गर्व से देश के हर वासी की
हो गई छप्पन इंच की छाती

ये देश है वीर जवानों का,
जज़्बा है अजब मस्तानों का
मुट्ठी में हैं भरे करिश्मे,
चंदा के दीवानो के

नामुमकिन को मुमकिन कैसे,
भारत ने है कर दिया आज
हौसले बुलंद गज़ब के हैं ,
इन हिंदुस्तानी परवानों के

जा चाँद पे तिरंगा लहराया,
देश गर्व से झूम रहा था
सृष्टि को रचने वाला भी,
“जय हो” धुन में झूम रहा था

धुन मंदिर में, मस्जिद में अज़ान,
गिरजा में घंटा गूंज रहा था
राग गुरु का,मंत्रों को सुन,
भारतवासी झूम रहा था

चन्दा तक नव राह बनाई,
दुनिया वालों का है यह मत
इतिहास को रचने वाले,
भारत को प्रणाम हैं शत-शत

पुष्पक विमान की आदिम उड़ान,
इस राम-राज्य में आयी फिर से
आगे भारत, पीछे दुनिया,
नया जोश और नया है यह पथ

— डा. रानी कुमार

Image Credit: Indian Space Research Organisation

वाव / बावड़ी /Step-well

मनुष्यों के अस्तित्व के लिए पानी आवश्यक है । इसलिए, जैसे-जैसे मानव जाति खानाबदोश “शिकार-संग्रह” जीवन शैली से “कृषिवाद” तक आगे बढ़ी, उन्होंने एक स्थान

Read More »
गद्य (Prose)

अडालज की वाव

हमारा पहला पड़ाव था “अडालज की वाव” ।  वाव या बावड़ी या, अंग्रेज़ी में, Stepwell, का इतिहास बहुत पुराना है ।  पानी को संचय करनेवाली

Read More »