पीना तो बनता है

पीना तो बनता है

नयी सहर हो गयी, पीना तो बनता है
खुदा का नाम लिया, पीना तो बनता है

सहर — सुबह

नाश्ते की डकार के बाद, पीना तो बनता है
खाने के पहले बोतल से, पीना तो बनता है

खाने के साथ एक गिलास से, पीना तो बनता है
खाना हज़म करने के लिए, पीना तो बनता है

दोस्तों के साथ, पीना तो बनता है
बेचारे यार के ग़म में साथ, पीना तो बनता है

यार के जाने के ग़म में, पीना तो बनता है
बेटे को अच्छी नौकरी लग गयी, पीना तो बनता है
बेटी की मांगनी हो गयी, पीना तो बनता है

डाक्टर बोला – जीना है तो पीना सीखो, पानी, पानी, पानी !
इस बात पर यारों, पीना तो बनता है ।

आप क्या समझे कि मैं शराब की बात कर रहा हूँ?

— राम बजाज

आध्यात्मिक (Spiritual)

Brahmacharya Āshram

The word Āshram means a place or stage where one makes disciplined effort—whether for learning, service, self-growth, or spiritual practice. The Āshrama System in Hindu

Read More »
कविताएँ (Poems)

प्यार और प्याज

प्यार और प्याज प्यार और प्याज में बहुत ज़्यादा फ़र्क़ नहीं होता, प्यार हो या प्याज, दोनों ही बेशकीमती हैं, दोनों परत-दर-परत खुलते हैं, फिर

Read More »
आध्यात्मिक (Spiritual)

Sanyās Āshram

The word Āshram means a place or stage where one makes disciplined effort—whether for learning, service, self-growth, or spiritual practice. The Āshrama System in Hindu

Read More »