जनाबे -आला, मेहरबान

जनाबे -आला, मेहरबान

हमने आप से प्यार कर लिया, तो कर लिया,
आप माने या ना माने

हम ने आपकी यादों को सजा लिया, तो सजा लिया ,
आप माने या ना माने

हमने तो आप को पुकार लिया, तो पुकार लिया,
आप सुनें या ना सुने

हमने तो दिल को समझा दिया, तो समझा दिया,
कि आप बेवफ़ा नहीं हैं

आप हमारे सामने नहीं आए, तो नहीं आए,
दिल में तो हैं ही

आप से हमें बड़ी मोहब्बत है, मोहब्बत है तो है
आप की ही तो मुरव्वत है

ख़ुदा से इनायत (दया) का इल्तिज़ा (प्रार्थना) कर आए, तो कर आए,
आप भी करें तो क्या मज़ा है

इल्तिज़ा तो है, इंतज़ार भी कर लिया, तो कर लिया
इंतज़ार का मजा कोई और ही है

आप हमारे सपनों में आए, आए तो आए
काश हम भी गौरे नज़र होते

सपनों की माला में आप का नाम पिरो लाए, तो पिरो लाए
ग़ज़ब होता गर नज़रे अन्दाज़ होता

आध्यात्मिक (Spiritual)

Brahmacharya Āshram

The word Āshram means a place or stage where one makes disciplined effort—whether for learning, service, self-growth, or spiritual practice. The Āshrama System in Hindu

Read More »
कविताएँ (Poems)

प्यार और प्याज

प्यार और प्याज प्यार और प्याज में बहुत ज़्यादा फ़र्क़ नहीं होता, प्यार हो या प्याज, दोनों ही बेशकीमती हैं, दोनों परत-दर-परत खुलते हैं, फिर

Read More »
आध्यात्मिक (Spiritual)

Sanyās Āshram

The word Āshram means a place or stage where one makes disciplined effort—whether for learning, service, self-growth, or spiritual practice. The Āshrama System in Hindu

Read More »